Tuesday 13 October 2015

एशियाई बाजार टूटे, एसजीएक्स निफ्टी चढ़ा

चीन के ट्रेड डाटा के कमजोर रहने के कारण एशियाई बाजारों में कमजोर कारोबार देखा जा रहा है। सभी एशियाई बाजार गिरावट के लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। कमजोर युआन से चीन के इंपोर्ट और एक्सपोर्ट में गिरावट देखी गई है और इसका असर चीन के बाजारों समेत पूरे एशियाई बाजारों पर हो रहा है। हालांकि एसजीएक्स निफ्टी 4 अंक यानी 0.05 फीसदी की मामूली तेजी के साथ 8,155 पर कारोबार कर रहा है।
जापान का निक्केई 172 अंक यानी करीब 1 फीसदी की गिरावट के साथ 18,266 पर कारोबार कर रहा है। स्ट्रेट्स टाइम्स 0.51 फीसदी टूटकर 3,016 पर है और हैंगसेंग 0.44 फीसदी की गिरावट के साथ 22,631 पर बना हुआ है।
ताइवान में 0.30 फीसदी की कमजोरी देखी जा रही है और ये 8,548 पर कारोबार कर रहा है। कोरिया का कोस्पी 0.20 फीसदी की गिरावट के बाद 2,017 पर बरकरार है। चीन का शंघाई कम्पोजिट करीब 0.5 फीसदी की गिरावट के साथ 3,271 पर कारोबार कर रहा है।

For More Information :Intraday Trading Tips, Intraday Stock Tips,F&O tips,Stock Future Tips,
Intraday Tips ,Option Trading Tips,Stock Option Tips,Future & Option Tips,option tips

No comments:

Post a Comment