Monday 26 October 2015

चीन में रेट कट, एशियाई बाजारों में जबरदस्त तेजी

 चीन में एक साल के अंदर छठे रेट कट ने ग्लोबल बाजारों में जोश भर दिया है। शुक्रवार को अमेरिका में 2.25 तक का जोरदार उछाल देखने को मिला। वहीं आज निक्केई 1.15 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है।
जापान का निक्केई 1.15 फीसदी चढ़कर 19045 अंक के आसपास दिख रहा है। वहीं हैंग सेंग 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 23270 अंक के आसपास कारोबार कर रहा है। जबकि एसजीएक्स निफ्टी करीब 0.55 फीसदी बढ़कर 8360 अंकों के आसपास कारोबार कर रहा है।
कोरियाई बाजार के इंडेक्स कोस्पी 0.25 फीसदी बढ़कर 2045 अंक के आसपास कारोबार कर रहा है। ताइवान इंडेक्स 0.66 फीसदी बढ़कर 8730 के आसपास दिख रहा है। वहीं स्ट्रेट्स टाइम्स 0.95 फीसदी बढ़त के साथ 3097 अंक के आसपास दिख रहा है। जबकि शंघाई कंपोजिट 0.61 फीसदी मजबूती के साथ 3433 अंक के आसपास कारोबार कर रहा है।



For More Information :Intraday Trading Tips, Intraday Stock Tips,F&O tips,Stock Future Tips,
Intraday Tips ,Option Trading Tips,Stock Option Tips,Future & Option Tips,option tips

1 comment:

  1. Most of the traders who want to make money in short time or in a day, love intraday trading.Day traders can take benefit of both rising and falling market.We can say that intraday tips are very beneficial for all traders.

    ReplyDelete