Wednesday 28 October 2015

रिलायंस इंडस्ट्रीज एशिया की नंबर वन कंपनी बनी


रिलायंस इंडस्ट्रीज फिर से एशिया की नंबर वन एनर्जी कंपनी बन गई है। उसने ओएनजीसी को पछाड़ कर ये जगह हासिल की है। वहीं ओएनजीसी दूसरे नंबर पर है। 250 एनर्जी कंपनियों की प्लाट्स की लिस्ट में रिलायंस कंपनी ने एशिया में नंबर वन की पॉजिशन हासिल की है वहीं पूरी दुनिया में वो 14वें नंबर पर है। इस लिस्ट में भारत की कुल 14 कंपनियां शामिल हैं। एस्सार ऑयल और एनएचपीसी तेजी से ग्रोथ करने वाली टॉप 50 कंपनियों में शामिल हैं।
प्लाट्स की लिस्ट के मुताबिक एक्सॉन मोबिल दुनिया की नंबर-1 एनर्जी कंपनी बन गई है। इस रिपोर्ट के मुताबिक भारत की ऊर्जा खपत 2014 में रिकॉर्ड ऊंचाई पर रही है। वहीं पावर ग्रिड भारत की सबसे तेजी से ग्रोथ करने वाली एनर्जी कंपनी है। जबकि ग्लोबल रैंकिंग में केर्न इंडिया 35वें नंबर से खिसक कर 139 नंबर पर पहुंच गई है।

For More Information :Intraday Trading Tips, Intraday Stock Tips,F&O tips,Stock Future Tips,
Intraday Tips ,Option Trading Tips,Stock Option Tips,Future & Option Tips,option tips

No comments:

Post a Comment