Tuesday 20 October 2015

एशियाई बाजार मिलेजुले, निक्केई चढ़ा

 चीन के कमजोर आर्थिक आंकड़ों के बाद एशियाई बाजार में मिलाजुला कारोबार देखा जा रहा है। चीन के आर्थिक आंकड़ें 6 साल के निचले स्तर पर आ गए हैं। तीसरी तिमाही में चीन का जीडीपी 6.9 फीसदी रहा है जो अनुमान से मामूली बढ़त के साथ आया है। चीन का इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन अनुमान से कम बढ़ा है और चीन के कमजोर आर्थिक आंकड़ों का कमोडिटीज पर असर देखा जा रहा है।
फिलहाल एसजीएक्स निफ्टी 0.50 अंक यानी 0.01 फीसदी की गिरावट के साथ 8,271 पर कारोबार कर रहा है। जापान का निक्केई 52.03 अंक यानी 0.23 फीसदी की तेजी के साथ 18,183 पर कारोबार कर रहा है। स्ट्रेट्स टाइम्स 0.25 फीसदी की गिरावट के बाद 3,017 पर है। हैंगसेंग 0.53 फीसदी नीचे 22,954 पर बना हुआ है।
ताइवान में हल्की तेजी है और ये 0.14 फीसदी ऊपर 22,954 पर कारोबार कर रहा है। कोरिया का कोस्पी 0.12 फीसदी चढ़कर 2,032 पर दिखाई दे रहा है। चचीन का शंघाई कम्पोजिट 0.17 फीसदी की गिरावट के बाद 3,380 पर कारोबार कर रहा है।

For More Information :Intraday Trading Tips, Intraday Stock Tips,F&O tips,Stock Future Tips,
Intraday Tips ,Option Trading Tips,Stock Option Tips,Future & Option Tips,option tips

No comments:

Post a Comment