Monday 2 November 2015

एशियाई बाजारों में गिरावट, निक्केई करीब 2% टूटा

TODAY INTRADAY MARKET NEWS --- Intraday Trading Tips,Intraday Tips , Intraday Stock Tips,F&O tips,Stock Future Tips,

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन एशियाई बाजारों में भारी गिरावट के साथ
कारोबार हो रहा है। जापान का निक्केई करीब 2 फीसदी नीचे है। एसजीएक्स निफ्टी 9 अंक यानी 0.11 फीसदी की गिरावट के साथ 8,068 पर कारोबार कर रहा है।
निक्केई 357.36 अंक यानी 1.91 फीसदी की गिरावट के साथ 18,725 पर कारोबार कर रहा है और हैंगसेंग में 0.19 फीसदी की कमजोरी के बाद 22,597 पर कारोबार देखा जा रहा है। स्ट्रेट्स टाइम्स 1.20 फीसदी नीचे 2,962 पर बना हुआ है।
हालांकि ताइवान और कोस्पी में हरे निशान में कारोबार हो रहा है। ताइवान 0.46 फीसदी की तेजी के साथ 8,593 पर है और कोरिया का कोस्पी 0.23 फीसदी चढ़कर 2,034 पर बरकरार है। चीन का शंघाई कम्पोजिट भी 0.07 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 3,380 पर कारोबार कर रहा है।

No comments:

Post a Comment