Wednesday 14 October 2015

अमेरिकी बाजारों में तेज गिरावट, नैस्डेक 0.8% टूटा

बाजार के लिए खराब ग्लोबल संकेत दिख रहे हैं क्योंकि अमेरिकी बाजार कल दबाव पर बंद हुए हैं। कच्चे तेल में गिरावट का असर अमेरिकी बाजारों पर देखा जा रहा है। डाओ जोंस ने लगातार 7 दिन की तेजी खो दी है।
चीन में स्लोडाउन का खतरा बढ़ने के संकेत हैं और अमेरिकी बाजारों की कंपनियों के तिमाही नतीजों पर नजर है। कल के कारोबार में बायोटेक्नोलॉजी और ट्रांसपोर्ट शेयरों में गिरावट दर्ज की गई है।
अमेरिकी बाजारों में डाओ जोंस 49.97 अंक यानी 0.29 फीसदी की गिरावट के साथ 17,081 पर बंद हुआ है। नैस्डेक कम्पोजिट 42.03 अंक यानी 0.87 फीसदी की गिरावट के बाद 4,796 पर बंद हुआ है। वहीं एसएंडपी 500 इंडेक्स 13.77 अंक यानी 0.68 फीसदी की गिरावट के बाद 2,003 पर बंद हुआ है।

For More Information :Intraday Trading Tips, Intraday Stock Tips,F&O tips,Stock Future Tips,
Intraday Tips ,Option Trading Tips,Stock Option Tips,Future & Option Tips,option tips

No comments:

Post a Comment